Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जीतकर भी विश्व कप से बाहर हुआ पाकिस्तान, इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास

खेल डेस्क। इमाम उल हक (100) और बाबर आजम (96) की शानदार पारियों के बाद शाहीन शाह अफरीदी के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने अपने अन्तिम लीग मैच में बांग्लादेश को 94 रन से शिकस्त दी। हालांकि इस जीत के बाद भी वह विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने में असफल रही।

इस प्रकार अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच सकती है भारतीय टीम

इमाम उल हक और बाबर आजम की शानदार पारियों के दम पर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 315 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बांग्लादेश 44.1 ओवर में केवल 221 रन पर ढेर हो गई।बांग्लादेश की ओर से शाकिब अल हसन ने सर्वाधिक 64 रन बनाए। वह इस विश्वकप में अभी तक सबसे ज्यादा 606 रन बना चुके हैं।

इतने रन बनाते ही दो विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे रोहित शर्मा

पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी ने 9.1 ओवर में 35 रन देकर छह विकेट झटके। यह विश्व कप में किसी पाकिस्तानी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले बाबर शतक ने 98 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 96 रन बनाए। वहीं इमाम ने 100 गेंदों पर 100 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से मुस्ताफिजुर रहमान ने पांच विकेट झटके।पाकिस्तान के विश्व कप से बाहर होने के बाद न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।