Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन के अनुसार, इस प्रकार होना चाहिए था विश्व चैम्पियन का फैसला 

खेल डेस्क। बाउंड्री की गणना के आधार पर इंग्लैंड को विश्व चैम्पियन घोषित करने पर कई दिग्गज खिलाडिय़ों ने सवाल खड़े किए हैं। अब इस बहस में पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी भी कूद पड़े हैं।

भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने विश्व कप 2019 के फाइनल जैसी स्थिति आने पर ;बाउंड्री की संख्या के आधार पर विजेता का निर्धारण करने के स्थान पर एक दूसरा सुपर ओवर खेलने की वकालत की।

इस दिन तय होगा पूर्व भारतीय कप्तान धोनी का भविष्य

अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई कीर्तिमानों के धनी सचिन ने कहा कि मुझे लगता है कि दोनों टीमों (इंग्लैंड-न्यूजीलैंड) की बाउंड्री पर विचार करने के बजाय एक अन्य सुपर ओवर से विजेता का फैसला होना चाहिए था।

मास्टर बलास्टर सचिन तेंदुलकर ने कहा कि जिस प्रकार फुटबॉल में जब टीमें अतिरिक्त समय में जाती है तो पूर्व का खेल कुछ मायने नहीं रखता, उसी प्रकार अन्य सुपर ओवर से विश्व विजेता का फैसला किया जा सकता था।

वेस्टइंडीज दौरे के लिए इन तीन राजस्थानी खिलाडिय़ों का हो सकता है चयन, इस प्रकार हो सकती है भारतीय टीम

इस दौरान सचिन ने धोनी को विश्व कप सेमीफाइनल में नीचे बल्लेबाजी के लिए उतारने के कोहली के फैसले पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि मैं इस सेमीफाइनल मुकाबले में एमएस धोनी को नंबर पांच पर भेजता। टीम इंडिया तब जिस स्थिति में थी तब वह पारी संवार सकते थे। हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक को सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतारा जा सकता था।