Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्वकप के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, इस क्रिकेटर का साकार हुआ सपना

खेल डेस्क। विश्व कप में आज खेला जा रहा भारत-बांग्लादेश मैच इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है।इस मुकाबले में पहली बार भारतीय टीम की ओर से तीन स्पेशलिस्ट विकेटकीपर मैच खेले रहे हैं। ये शायद विश्व कप इतिहास का पहला मौका होगा जब टीम इंडिया की ओर से एक ही मैच में तीन स्पेशलिस्ट विकेटकीपर मैदान पर उतर रहे हो।

क्रिकेट की पिच के बाद अब इस क्षेत्र में अपना करियर बनाने जा रहे हैं युवराज सिंह

टीम इंडिया में इस महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए दो परिवर्तन किए गए हैं। कुलदीप यादव के स्थान पर भुवनेश्वर कुमार और केदार जाधव के स्थान पर विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को मौका दिया गया है।

इस मैच में भारतीय टीम की ओर से महेन्द्र सिंह धोनी, ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक के रूप में तीन स्पेशलिस्ट विकेटकीपर खेल रहे हैं। इस मैच के लिए भारत की अन्तिम एकादश में शामिल होने के साथ ही दिनेश कार्तिक का लम्बे समय बार विश्व कप मैच खेलने का सपना भी पूरा हो गया है।

विश्व कप में चहल ने तोड़ा जवागल श्रीनाथ का ये भारतीय रिकॉर्ड

भारत: लोकेश राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, महेन्द्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।

बांग्लादेश: तमीम इकबाल, लिटन दास, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), सौम्या सरकार, मोसादेक हुसैन, सब्बीर रहमान, मोहम्मद कैफुद्दीन, मशरफे मुर्तजा (कप्तान), रूबेल हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान।