खेल डेस्क। क्रिकेट के रिकॉर्ड पुरुष सचिन तेंदुलकर को अब आईसीसी ने एक और बड़ा सम्मान दिया है। भारत के पूर्व महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को आईसीसी ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है। वह यह सम्मान हासिल करने वाले भारत के छठे क्रिकेटर बना गए हैं। इससे पहले भारत के महान ऑलरांडर कपिल देव, दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कार, बिशन सिंह बेदी, अनिल कुंबले और राहुल द्रविड़ को ये सम्मान मिल चुका है।
विश्व कप: बल्लेबाजों के दबदबे के बीच इन पांच गेंदबाजों ने साबित की अपनी बादशाहत, कंजूसी के साथ खर्च किए रन
मास्टर ब्लास्टर सचिन को ये सम्मान लंदन में हुए आयोजित एक समारोह में दिया गया। सचिन तेंदुलकर के साथ ही दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महिला तेज गेंदबाज कैथरीन को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।
डेब्यू टेस्ट में ही 16 विकेट हासिल करने वाला ये गेंदबाज बना टीम इंडिया का स्पिन सलाहकार
इस बात की जानकारी आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनु साहनी ने दी। उन्होंने कहा कि आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम 2019 में सचिन तेंदुलकर, एलन डोनाल्ड और कैथरीन के नामों की घोषणा की गई है।सचिन तेंदुलकर के नाम अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। उनके नाम सर्वाधिक 200 टेस्ट मैच खेलने के साथ ही टेस्ट और वनडे में सबसे ज्यादा रन और टेस्ट शतक बनाने का विश्व कीर्तिमान दर्ज हैं।