Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज दौर के लिए इन खिलाडिय़ों ने मजबूत किया अपना दावा

खेल डेस्क। श्रेयस अय्यर (77 रन) की अर्धशतकीय पारी के बाद बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद और स्पिन गेंदबाज राहुल चाहर की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ए ने पहले गैर आधिकारिक एकदिवसीय मैच में वेस्टइंडीज ए को 65 रन से शिकस्त दी।

क्रिकेट से संन्यास के बाद इस राजनीतिक पार्टी का दामन थामेंगे महेन्द्र सिंह धोनी!

भारत ए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.5 ओवर में केवल 190 रन पर ही ढेर हो गई। इसके जवाब में मेजबान टीम भी 35.5 ओवर में 125 रन पर ढेर हो गई।भारत की ओर से खलील अहमद ने आठ ओवर में केवल 16 रन देकर तीन विकेट झटके। वहीं स्पिन गेंदबाज राहुल चाहर ने 32 रन पर दो, अक्षर पटेल ने 16 रन पर दो और वाशिंगटन सुंदर ने 37 रन पर दो विकेट हासिल किए।

अब धोनी के संन्यास के बारे में सचिन ने बोल दी ये बड़ी बात

इससे पहले भारतीय टीम की ओर से श्रेयस अय्यर ने 107 गेंदों पर 77 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने आठ चौके और एक छक्का लगाया। जबकि हनुमा विहारी ने 63 गेंदों में 34, ईशान किशन ने 16, अक्षर पटेल ने 17, शुभमन गिल ने 10 और वाशिंगटन सुंदर ने नाबाद 10 रन का योगदान दिया। वेस्टइंडीज की ओर से जोनाथन कार्टर ने नाबाद 41 और रोवमैन पावेल ने सर्वाधिक 41 रन बनाए।

मैच में शानदार प्रदर्शन कर श्रेयस अय्यर, खलील अहमद और राहुल चाहर ने वेस्टइंडीज दौरे की भारतीय टीम में शामिल होने के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया है।