Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फाइनल का टिकट पक्का करने के लिए न्यूजीलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया

खेल डेस्क।आईसीसी वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आज टीम इंडिया न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए तैयार है। इस विश्व कप में टीम इंडिया का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है और लगातार दूसरी बार विश्व कप की प्वाइंट टेबल में नंबर एक पर रही है। भारतीय टीम पूरे विश्व कप में केवल बारिश के कारण न्यूजीलैंड के साथ मैच नहीं खेल पाई थी।

विश्व कप में रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ ये विश्व रिकॉर्ड

विश्व कप में दोनों टीमों का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है और इसके चलते किसी भी टीम को कमजोर नहीं कहा जा सकता है। अगर दोनों के प्रदर्शन की बात करें तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

World Cup 2019: 11 साल बाद वर्ल्ड कप में भिड़ेंगे अंडर-19 के कप्तान

दोनों टीमें
भारत : विराट कोहली (कप्तान),रोहित शर्मा ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पंड्या, लोकेश राहुल, मोहम्मद शमी, मयंक अग्रवाल, ,जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव।

न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), रॉस टेलर, टॉम ब्लंडेल, ट्रेंट बोल्ट, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, लॉकी फर्ग्युसन, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लाथम, कॉलिन मुनरो, जेम्स नीशम, हेनरी निकोलस, मिशेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी।



Herald