Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रविचंद्रन अश्विन ने काउंटी में झटके छह विकेट

नॉटिंघम
भारतीय आॅफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने काउंटी क्रिकेट में शानदार गेंदबाजी करते हुए सरे के खिलाफ छह विकेट झटक लिए। काउंटी डिवीजन एक में नॉटिंघमशायर की तरफ से खेल रहे अश्विन ने 33.2 ओवर की शानदार गेंदबाजी में 69 रन देकर छह विकेट हासिल किए। अश्विन की घातक गेंदबाजी के चलते सरे की टीम 89.2 ओवर में 240 रन पर लुढ़क गई। अश्विन ने सरे के शीर्ष चार खिलाड़ियों को आउट किया जिनमें डीन एलगर (59) का विकेट शामिल था। अश्विन ने फिर निचले क्रम में दो विकेट भी लिए। अश्विन का इस काउंटी सत्र में तीसरा मैच है। इससे पहले उन्होंने एसेक्स के खिलाफ 162 रन पर तीन विकेट लिए थे जबकि समरसेट के खिलाफ 93 रन पर तीन विकेट और 59 रन पर पांच विकेट लिए थे।