खेल डेस्क। टेस्ट और वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा चुके श्रीलंका के महान क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन के जीवन पर भी अब मिल बनने वाली है।तमिल भाषा में बनने वाली इस फिल्म में मशहूर अभिनेता विजय सेतुपति स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन का किरदार निभाएंगे।
अब इस फिल्म में सांग गाते नजर आएंगे अक्षय कुमार
निर्देशक एमएस श्रीपति के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म को लेकर मुथैया मुरलीधरन ने कहा कि मैं डीएआर मोशन पिक्चर्स से जुडक़र काफी प्रसन्न हूं। उन्होंने उम्मीद जताई की यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। उन्होंने बताया कि मैं पिछले कई महीने से फिल्म की टीम के साथ जुड़ा हुआ हूं।
शाहरूख खान इस दिग्गज फिल्मकार की फिल्म से करेंगे वापसी !
अभिनेता विजय सेतुपति ने मुथैया मुरलीधरन को तमिल मूल महान खिलाड़ी बताया है। मुरलीधरन ने टेस्ट क्रिकेट में 800 और वनडे में 534 विकेट लिए हैं, जो अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक है।