Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान के इस तेज गेंदबाज ने किया संन्यास का ऐलान

पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने शुक्रवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है,लेकिन वह वनडे और टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलना जारी रखेंगे। साल 2009 में आमिर ने 17 साल की उम्र में श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। इतने लंबे टेस्ट करियर में आमिर ने केवल 36 टेस्ट मैच खेले है।

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की वजह आमिर ने सीमित ओवर क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करना बताया है। आमिर ने 36 टेस्ट मैचों में कुल 119 विकेट लिये हैं और साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतिम टेस्ट मैच खेला था।

आमिर को 2010 में मैच फिक्सिंग में शामिल होने के कारण उनको पांच साल का प्रतिबंध झेलना पड़ा था। आमिर ने अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और अब वह वनडे मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है।



Herald