Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब अन्तरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में नहीं दिखाई देंगे मलिंगा, श्रीलंका टीम ने इस प्रकार दी शानदार विदाई

खेल डेस्क। दुनिया के सबसे खबरनाक यॉकर गेंदबाजों में शामिल लसिथ मलिंगा ने अन्तरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। श्रीलंका टीम ने अपने इस अनुभव तेज गेंदबाज को बांग्लोदश में जीत के साथ शानदार विदाई दी। मलिंगा ने भी इस मैच को यादगार बनाते हुए 38 रन पर तीन विकेट झटके। मलिंगा के विदाई मैच में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 91 रन रन से शिकस्त दी।

इस कोच की भारतीय टीम से हो सकती है छुट्टी, पद पर बने रह सकते हैं भरत अरूण

श्रीलंका ने कुशल परेरा (111) और एंजिलो मैथ्यूज के (48) की शानदार पारियों के दम पर 50 ओवर में आठ विकेट पर 314 रन बनाए। कुशल परेरा ने 99 गेंदों में 17 चौके और एक छक्के की मदद से ये शतकीय पारी ख्ेाली। मैथ्यूज ने 52 गेंदों की पारी में तीन चौके लगाए। इसके जवाब में बांग्लादेश 41.4 ओवर में 223 रन पर सिमट गई। मुशफिकुर रहीम ने 86 गेंदों में पांच चौकों की सहायता से 67 रन बनाए।

ऐसा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने युवराज सिंह

इससे पहले लसिथ मलिंगा को मैच शुरु होने से पहले सभी श्रीलंकाई खिलाडिय़ों ने मैदान में प्रवेश करते समय गॉर्ड ऑफ ऑनर पेश किया। मलिंगा ने अपने वनडे करियर के 226 वनडे मैचों में 338 विकेट लिए हैं।