Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब बीसीसीआई ने पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ को दी ये बड़ी जिम्मेदारी

खेल डेस्क। एक समय भारतीय क्रिकेट टीम में दीवार के नाम से मशहूर रहे पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

इन नियमों के साथ आज पूरा होगा भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल, मैच नहीं हुआ ये टीम पहुंचेगी फाइनल में

अब बीसीसीआई से ये जिम्मेदारी मिलने के बाद भारत के महान खिलाडिय़ों में शूमार राहुल द्रविड़ राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में सभी क्रिकेट गतिविधियों पर निगरानी रखेंगे। दाएं हाथ का ये पूर्व बल्लेबाज अब एनसीए में मेंटरिंग, कोचिंग, ट्रेनिंग, खिलाडिय़ों को प्रेरित करने के साथ ही कोचों तथा सपोर्ट स्टाफ के साथ मिलकर काम करेगा।

हैरानी भरा फैसला: इस तेज गेंदबाज को सेमीफाइनल में नहीं मिला खेलने का मौका

राहुल द्रविड़ उनके अलावा राष्ट्रीय पुरूष और महिला क्रिकेट टीमों के कोचों तथा भारत ए , अंडर-19 और अंडर 23 टीमों के कोचों के साथ भी मिलकर काम करेंगे ताकि ट्रेनिंग के अहम पहलुओं पर ध्यान दिया जा सके। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने राहुल द्रविड़ को एनसीए प्रमुख बनने पर बधाई दी है।

राहुल द्रविड़ ने भारतीय टीम की ओर से 164 टेस्ट मैचों में 13288 और 344 वनडे में 10889 रन बनाए हैं। उनके नाम अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में 48 शतक दर्ज है।