Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहले एशेज टेस्ट से जोफ्रा आर्चर को विश्राम

एजबस्टन
इंग्लैंड ने उसकी विश्व कप जीत के हीरो तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को गुरूवार से आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाले पहले एशेज टेस्ट से विश्राम दिया है। इंग्लैंड ने पहले टेस्ट के लिए बुधवार को टीम की घोषणा की जिसमें आर्चर को जगह नहीं मिली जो अपनी चोट से अब तक उबर नहीं पाए हैं। इंग्लैंड ने आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में टीम के लड़खड़ाते प्रदर्शन को देखने के बाद पहले टेस्ट के लिए टीम में जोस बटलर, जेम्स एंडरसन और आलराउंडर बेन स्टोक्स को टीम में शामिल किया है। टीम की कप्तानी जो रुट करेंगे। आर्चर के अलावा अन्य तेज गेंदबाज ओली स्टोन और आलराउंडर सैम करेन को भी 14 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली है।

पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम
रोरी बर्न्स, जैसन रॉय, जो रुट (कप्तान), जो डेनली, जोस बटलर, बेन  स्टोक्स, जानी बेयरस्टो, मोईन अली, क्रिस वोक्स, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन