Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बीसीसीआई की मदद के बाद शमी को मिला यूएस वीज़ा

नयी दिल्ली
तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के हस्तक्षेप के बाद वेस्टइंडीज़ के खिलाफ आगामी सीरीज़ के लिये अमेरिका का वीज़ा मिल गया है और अब वह भारतीय क्रिकेट टीम के साथ यात्रा कर सकेंगे। शमी अपनी पत्नी हसीन जहान के साथ चल रहे विवाद के कारण फिलहाल घरेलू हिंसा, उत्पीड़न और बेवफाई जैसे कई आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में प्रतिकूल पुलिस रिकार्ड के चलते शमी को अमेरिकी दूतावास ने वीज़ा देने से इंकार कर दिया था और मुंबई स्थित दूतावास ने पुलिस जांच रिकार्ड पूरी नहीं होने के कारण उनके आवेदन को खारिज कर दिया था।

भारतीय तेज़ गेंदबाज़ पर कोलकाता पुलिस में 498 ए  (दहेज़ के लिये उत्पीड़न) , 354 ए (शारीरिक उत्पीड़न) जैसी धाराओं में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गत वर्ष शमी की पत्नी ने उनपर ये आरोप लगाये थे। हालांकि भारतीय बोर्ड के हस्तक्षेप के बाद उन्हें वीज़ा जारी कर दिया गया है। बीसीसीआई ने शमी की भारतीय टीम के लिये उपलब्धियों के अलावा उनकी पत्नी के साथ चल रहे झगड़े की पूरी पुलिस रिपोर्ट अमेरिकी दूतावास को पेश की है जिसके बाद यह फैसला लिया गया। भारतीय क्रिकेट टीम को तीन अगस्त से वेस्टइंडीज़ के दौरे पर पूर्णकालिक सीरीज़ का हिस्सा बनना है जिसके लिये वह मुंबई से 29 जुलाई को रवाना हो जाएगी। भारत सीरीज़ के दो ट््वंटी 20 मैच वेस्टइंडीज़ के साथ फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेलेगा और उसके बाद सीरीज़ के बाकी सभी मैच वेस्टइंडीज़ में खेले जाएंगे। शमी को हालांकि तीन मैचों की ट््वंटी 20 सीरीज़ के लिये भारतीय टीम में नहीं चुना गया है लेकिन उन्हें अमेरिका से ही टीम के साथ विंडीज़ रवाना होना है।