Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सिल्वरस्टोन में जेहान दारुवाला ने रचा इतिहास

सिल्वरस्टोन (इंग्लैंड)
भारतीय रेसिंग सनसनी जेहान दारुवाला ने एफआईए एफ 3 चैम्पियनशिप में पोडियम फिनिश करके इतिहास रच दिया है। वह इस चैम्पियनशिप में पोडियम फिनिश करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। जेहान ने रविवार को यहां के प्रसिद्ध सिल्वरस्टोन सर्किट पर आयोजित रेस में दूसरा स्थान हासिल किया। जेहान ने रेस में पहला स्थान हासिल किया था लेकिन स्प्रिंट रेस में डीएनएफ के कारण वह अधिक देर तक पहले स्थान पर नहीं रह सके और दूसरे स्थान पर जाने पर बाध्य हुए। यह जेहान का इस सीजन का पांचवां पोडियम फिनिश है। इस पोडियम फिनिश के साथ वह रूस के रोबर्ट श्वार्टजमैन से दो अंक आगे निकल गए हैं। जेहान ने क्वालीफाईंग में तीसरा स्थान हासिल किया था।

इस्तोनिया के रेसर जूरी विप्स ने रेस के लिए पोल पोजीशन हासिल किया था। जेहान के प्रेमा रेसिंग टीम के साथी मार्कस आर्म्सट्रांग (न्यूजीलैंड) ने दूसरा स्थान हासिल किया था। बेहद प्रतिस्पर्धी ग्रिड पर 30 में से 17 चालक ऐसे थे, जिनके बीच क्वालीफाईं में एक सेकेंड से भी कम समय का अंतर रहा था। मुख्य रेस में जेहान ने बत्ती जलते ही काफी तेज शुरुआत की और कीवी रेसर आर्म्सट्रांग को पहले ही कार्नर पर पीछे छोड़ दिया। डेनमार्क के क्रिस्टियन लुंडगार्ड भारतीय चालक के ठीक पीछे थे लेकिन वह जेहान से आगे नहीं निकल सके क्योंकि जेहान अपनी बढ़त बनाए रखने में सफलता हासिल की। विप्स ने हालांकि जेहान से तेज गाड़ी चलाते हुए अपनी बढ़त को बनाए रखा।