Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब श्रीलंका के इस गेंदबाज ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

खेल डेस्क। तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा द्वारा वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करने के बाद अब श्रीलंका के एक और तेज गेंदबाज ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कर दिया है।

वेस्टइंडीज दौरे पर ये उपलब्धि हासिल करने वाले एक मात्र भारतीय क्रिकेटर हैं युवराज सिंह

अब श्रीलंकाई तेज गेंदबाज नुवान कुलशेखरा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। कुलशेखरा चमिंडा वास और लसिथ मलिंगा के बाद श्रीलंका की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं।

रवि शास्त्री के स्थान पर ये दिग्गज क्रिकेटर बन सकता है टीम इंडिया का नया मुख्य कोच, रोहित शर्मा से हैं अच्छे संबंध

तेज गेंदबाज कुलशेखरा ने 184 वनडे मैचों में 199 विकेट जबकि 58 टी-20 मैचों में 66 विकेट हासिल किए हैं। वहीं उन्होंने 21 टेस्ट में 48 विकेट भी हासिल किए।

कुलशेखरा ने आखिरी बार जुलाई 2017 में हंबनटोटा में जिंबाब्वे के खिलाफ वनडे मुकाबला खेला था। साल 2009 में आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज बने कुलशेखरा ने 2014 विश्व टी-20 में श्रीलंका की खिताबी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।