Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने लिया संन्यास

खेल डेस्क। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने अन्तरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी विश्व कप में पाकिस्तान का अभियान समाप्त होने के तुरंत बाद शोएब मलिक ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।

भारत-श्रीलंका मैच आज, इस खिलाड़ी को मिल सकता है आराम, ये खिलाड़ी बना सकता है रिकॉर्ड

विश्व कप के अपने अन्तिम लीग मैच में बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद शोएब ने अपने वनडे कॅरियर को अलविदा कहने की घोषणा की। हालांकि पाकिस्तान का ये ऑलराउंडर टी-20 प्रारूप में खेलना जारी रखेगा।

शोएब मलिक का इस विश्व कप में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। इसी कारण कई दिग्गज क्रिकेटरों ने उनकी आलोचना भी की थी। इस टूर्नामेंट में वह केवल तीन मैचों में ही खेल सके थे।

जीतकर भी विश्व कप से बाहर हुआ पाकिस्तान, इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास

37 वर्षीय शोएब मलिक ने अपने 20 साल के वनडे करियर के दौरान पाकिस्तान की ओर से 287 वनडे खेले। इसमें उन्होंने 34.55 के औसत से 7534 रन बनाए। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।