Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज दौरे के लिए हुआ भारतीय टीम का चयन

खेल डेस्क।3 अगस्त से शुरू होने वाले वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन हो गया है। इस दौरे के​ लिए शिखर धवन की वापसी हुई है और टीम की कप्तानी विराट के हाथों में सौपी गई है। इस दौरे के लिए हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया तो दिनेश कार्तिक को वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम से बाहर कर दिया गया है।वेस्टइंडीज दौरे में भारतीय टीम तीन टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी।

धोनी क्रिकेट मैदान में नहीं, 2 महीने रहेंगे भारतीय सैनिकों के साथ


वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है:

टी20 टीम :

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, कृणाल पंड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, दीपक चाहर और नवदीप सैनी

ICC ने सचिन तेंदुलकर को दिया ये बड़ा सम्मान

एकदिवसीय टीम :

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, केदार जाधव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद और नवदीप सैनी

टेस्ट टीम :

विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, मयंक अग्रवाल, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, रिद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव

ICC का कड़ा फैसला- धीमी ओवर गति करने पूरी टीम को मिलेगी ये कड़ी सजा



Herald