Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैं टीम के लिये ही नहीं बल्कि देश के लिये खेलता हूं : रोहित शर्मा

नयी दिल्ली
भारतीय कप्तान विराट कोहली के रोहित शर्मा और उनके बीच मतभेदों की खबरो का खंडन करने के एक दिन बाद रोहित ने ट्वीट किया कि मैं सिर्फ अपनी टीम के लिये नहीं खेलता । मैं अपने देश के लिये खेलता हूं ।  टीम की अमेरिका रवानगी से पहले कोहली ने सोमवार को कहा था कि लोग झूठ परोस रहे हैं और उनके तथा रोहित के बीच सब कुछ ठीक है । कोच रवि शास्त्री ने भी मतभेद की खबरो को खारिज किया था।