Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब पटना बनाएगा भागलपुर को स्मार्ट, पीएससीएल को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

लाइव सिटीज,सेन्ट्रल डेस्क: अब पटना को भागलपुर को स्मार्ट बनाने की जिम्मेवारी मिली है, ये पंक्ति पढ़कर आपको कुछ अटपटा सा जरुर लगा होगा कि आखिर स्मार्ट सिटी के चयनित पटना खुद अबतक स्मार्ट नहीं बन पाया तो अब ये भागलपुर को कैसे स्मार्ट बनाएगा. दरअसल भागलपुर को स्मार्ट बनाना था, लेकिन भागलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड यह काम बखूबी नहीं कर पाई, लिहाजा नगर विकास एवं आवास विभाग ने यह जिम्मा पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड (पीएससीएल) को सौंप दिया है.

इसको लेकर अब भागलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड और पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड के बीच  करार हो गया है. पटना विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) बनाने से लेकर टेंडर कराने तक में मदद करेगा.  925 करोड़ लागत वाले छह कार्यों की डीपीआर 60 दिन में तैयार कर देनी है. प्रधान सचिव नगर विकास चैतन्य प्रसाद के निर्देश पर यह काम पीएससीएल को सौंपा गया है.

आपको बता दें कि बिहार में चार शहर स्मार्ट सिटी बनाए जाने के लिए चयनित हुए हैं. इनमें पटना के अलावा मुजफ्फरपुर, भागलपुर और बिहार शरीफ शामिल हैं. राष्ट्रीय स्तर पर देखें तो चारों ही शहर तय समयसीमा में स्मार्ट बनने की दौड़ में पिछड़ रहे हैं. मगर राज्यस्तर पर देखा जाए तो पटना पहले और भागलपुर अंतिम पायदान पर है. भागलपुर के स्मार्ट सिटी बनने में हो रही देरी को लेकर भागलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रोजेक्ट डेवलपमेंट एंड मैनेजमेंट कंसल्टेंट (पीडीएमसी) को हटाया जा चुका है.

इसको लेकर प्रधान सचिव नगर विकास चैतन्य प्रसाद के निर्देश पर यह काम अब पीएससीएल यानी पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड को सौंपा गया. हाल में दोनों शहरों की कंपनियों के बीच समझौता हुआ है. अब पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड पटना के साथ ही भागलपुर को स्मार्ट बनाने की पूरी रूपरेखा तैयार करेगा. अब ये भी देखना दिलचस्प होगा कि राष्ट्रीय स्तर पर स्मार्ट सिटी बनने में पिछड़ रहे पटना कैसे भागलपुर को स्मार्ट बनाता है.

The post अब पटना बनाएगा भागलपुर को स्मार्ट, पीएससीएल को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी appeared first on Live Cities.