Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस से हटा पाकिस्तान

कटक
ओडिशा के कटक में होने वाली 21वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप से ठीक पूर्व में पाकिस्तान इस टूर्नामेंट से हट गया है। पाकिस्तान के अलावा घाना और गुएना ने भी इस चैंपियनशिप से अपना नाम वापस ले लिया है। इस टूर्नामेंट में अब 12 टीमें खेलेंगी। इन टीमों में मेजबान भारत, आॅस्ट्रेलिया, बंगलादेश, साइप्रस, इंग्लैंड, मलेशिया, श्रीलंका, नाइजिरिया, स्कॉटलैंड, दक्षिण अफ्रीका, सिंगापुर और वेल्स शामिल हैं। घाना और गुएना को उनकी सरकार से अनुमति नहीं मिलने के कारण इस टूर्नामेंट से हटना पड़ा जबकि पाकिस्तान वीजा कारणों से इस चैंपियनशिप से हट गया है। इस साल फरवरी में दिल्ली में हुए निशानबाजी विश्वकप में दो पाकिस्तानी निशानेबाज वीजा मुद्दों के कारण ही हिस्सा नहीं ले पाए थे। इस चैंपियनशिप में 17 टीमों को हिस्सा लेना था लेकिन घाना और गुएना के अलावा यूगांडा तथा जर्सी की टीमें भी इसी कारण इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकेंगी। इस चैंपियनशिप के लिए वेल्स और दक्षिण अफ्रीका की टीमें भुवनेश्वर पहुंच गई हैं जबकि आॅस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और मलेशिया की टीमों के मंगलवार सुबह तक पहुंचने की उम्मीद है।