Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुश्फिकर रहीम की रिकॉर्ड पारी के बावजूद हारा बांग्लादेश, इतने सालों बार अपने घर में श्रीलंका ने जीती वनडे शृंखला

खेल डेस्क। भले ही बांग्लादेश को रविवार को कोलंबो में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भी श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस मुकाबले में उसके विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकर रहीम अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज करवाने मेें में सफल हो गए। मुश्फिकर रहीम ने अपनी नाबाद 98 रन की पारी के दौरान एक दिवसीय क्रिकेट में छह हजार रन पूरे किए।

एलिस पैरी ने बना डाला ऐसा रिकॉर्ड, जो अभी तक पुरुष क्रिकेटरों की पहुंच से रहा है दूर

वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले बांग्लादेश के पहले विकेटकीपर बन गए हैं। वहीं वह वनडे में छह हजार की उपलब्धि हासिल करने वाले अपने देश के तीसरे बल्लेबाज बने। इससे पहले तमीम इकबाल और शाकिब अल हसन ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। रहीम के 215 मैचों में 6090 रन बनाए हैं।

ग्लोबल टी-20: युवराज और गोनी ने खेली तूफानी पारी, टोरंटो नेशनल्स को मिली जीत

रहीम की अर्धशतकीय पारी की सहायता से बांग्लादेश ने दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में आठ विकेट पर 238 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका ने अविष्का फर्नांडो (82), एंजेलो मैथ्यूज (नाबाद 52), कुशल मेंडिस (नाबाद 41), कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (15) और कुशल परेरा (30) की शानदार पारियों की सहायता से 44.4 ओवर में तीन विकेट पर 442 रन बनाकर जीत हासिल की।

तीन मैचों की शृंखला में अब मेजबान श्रीलंका ने 2-0 की बढ़त बना ली है। इसके साथ ही श्रीलंका ने तीन साल आठ माह बार अपने देश में कोई वनडे शृंखला जीती।