खेल डेस्क। मेजबान इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर जीत के साथ ही पाकिस्तान की विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद भी लगभग समाप्त हो गई है। अब तो कोई चमत्कार ही इस टीम को सेमीफाइनल में जगह दिला सकता है।
इंग्लैंड 27 साल बाद विश्व कप के सेमीफाइनल में, बेयरस्टो ने बनाया ये रिकॉर्ड
पाकिस्तान अपना आखिरी लीग मैच पांच जुलाई को बांग्लादेश से लॉड्र्स में खेलगा। इस मुकाबला के लिए पाक को दुआ करनी होगी कि किसी भी प्रकार से बांग्लादेश पहले बल्लेबाजी नहीं करें। मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी की तो पाक बिना गेंद फेंके ही विश्वकप से बाहर हो जाएगा और न्यूजीलैंड केवल 11 अंकों के साथ ही विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लेगी।
भारतीय कोच ने पंत की तुलना में इस अनुभवी विकेटकीपर को बताया बेहतर क्षेत्ररक्षक
वहीं पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने पर बांग्लादेश को विशाल अंतर से हराना होगा। अगर वह पहले बल्लेबाजी करते हुए 350 रन बनाती है तो उसे बांग्लादेश को केवल 39 रन पर ढेर करना होगा। वहीं 400 रन बनाने पर 316 और 450 रन बनाने पर बांग्लादेश को 321 रन से हराया होगा। पाकिस्तान मैच में इस प्रकार का प्रदर्शन करती है तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं होगा।