खेल डेस्क। वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन शुक्रवार को किया जाएगा। इसी दिन पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का क्रिकेट भविष्य भी तय हो जाएगा।
वेस्टइंडीज दौरे के लिए इन तीन राजस्थानी खिलाडिय़ों का हो सकता है चयन, इस प्रकार हो सकती है भारतीय टीम
भारतीय टीम को विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद से ही इस क्रिकेटर के भविष्य को लेकर अटकलें चल रही हैं और इन सबका जवाब शुक्रवार को मिल जाएगा जब पांच सदस्यीय चयन समिति वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन करेगी।
वेस्टइंडीज दौरे के लिए अब इन खिलाडिय़ों ने ठोका अपना दावा, मनीष पांडे ने लगाया तूफानी शतक
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी का इस दौरे के लिए टीम में स्वाभाविक चयन होना मुश्किल है। इस संबंध में भारतीय चयनकर्ता प्रमुख एमएसके प्रसाद का कहना है कि महेन्द्र सिंह धोनी अब टीम में पहली स्वाभाविक पसंद नहीं रह गए हैं और उन्हें अपने स्थान के बारे में खुद विचार करना होगा।
जो भी हो अब शुक्रवार को ही पता चल सकेगा कि धोनी अभी भारतीय टीम में बने रहते हैं या क्रिकेट से उनकी विदाई होगी। वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया तीन टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट खेलेगी।