खेल डेस्क। मैच के दौरान सिर में चोट लगने के कारण बेहोशी की स्थिति में स्थानापन्न खिलाड़ी को रखने की शुरुआत अब अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में होने वाली है। आईसीसी अब इस नए नियम की शुरुआत अगले महीने एशेज शृंखला के दौरान कर सकती है। इसके बाद आईसीसी द्वारा इस नियम को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अन्य प्रारूपों में लागू किया जा सकता है।
ICC टी-20 विश्व कप 2020 का कार्यक्रम घोषित, पहले मैच में इस टीम से भिड़ेगी टीम इंडिया
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिल ह्यूज की बॉल लगने के कारण हुई मौत के बाद से ही आईसीसी के लिए किसी खिलाड़ी के बेहोश होने पर स्थानापन्न खिलाड़ी रखने का मसला मुख्य विषय बना हुआ है।
सचिन के अनुसार, इस प्रकार होना चाहिए था विश्व चैम्पियन का फैसला
लंदन में चल रहे आईसीसी वार्षिक सम्मेलन में इस नए नियम को तुरंत प्रभाव से लागू किया जा सकता है ताकि ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच होने वाली एशेज सीरीज से शुरू होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मैच सुरक्षा के इसी नियमों के अनुसार खेले जा सके।मैदान पर क्रिकेटर के बॉल लगने के कारण अभी तक कई क्रिकेटरों की मौत हो चुकी है।