खेल डेस्क। भारत के क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर ने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की तुलना में अनुभवी विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को कहीं ज्यादा बेहतर क्षेत्ररक्षक बताया है।
विश्व कप में अपना अन्तिम अन्तरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे धोनी!
श्रीधर ने विश्व कप में मंगलवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच के बाद कहा कि निश्चित रूप से दिनेश कार्तिक विकेटकीपर होने के नाते कहीं बेहतर क्षेत्ररक्षक हैं। वह बैकवर्ड प्वाइंट पर कुछ बेहतरीन बचाव करता है।
वहीं युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत अभी सीख रहा है और उसे इसमें सुधार करने की आवश्यकता है। मंगलवार को खेले गए विश्व मैच के दौरान ऋषभ पंत की कुछ चूक के बाद भारतीय कोच ने कहा कि पंत को अपनी थ्रोइंग तकनीक में सुधार के साथ आउटफील्ड में भी फुर्तीला होने की आवश्यकता है।
भारत की विश्व कप टीम में चयन नहीं होने से निराश अंबाटी रायुडु ने लिया संन्यास
भारत ने मंगलवार को बांग्लादेश को 28 रन से शिकस्त देकर लगातार तीसरी बार विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। इस मैच में रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड शतकीय पारी खेली। भारतीय टीम अब अन्तिम लीग मुकाबला 6 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी।