Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गांगुली ने गिल-रहाणे को नहीं चुने जाने पर उठाये सवाल

नयी दिल्ली
पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली ने वेस्टइंडीज़ दौरे के लिये राष्ट्रीय टीम में शुभमन गिल और अजिंक्या रहाणे को किसी भी प्रारूप में नहीं चुने जाने पर सवाल उठाये हैं। गांगुली ने साथ ही कहा कि कुछेक सीनियर खिलाड़ी ही टीम में हैं जिन्हें तीनों प्रारूपों में खेलने का मौका मिल रहा है। पूर्व कप्तान ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने तीन अगस्त से शुरू होने जा रहे विंडीज़ दौरे के लिये ट््वंटी 20, वनडे और टेस्ट टीम घोषित की है जिसके बाद गांगुली ने निराशा व्यक्त की है। पूर्व कप्तान ने ट््िवटर पर लिखा कि हमारी टीम में कुछेक खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें सभी प्रारूपों में खेलने का मौका मिलता है लेकिन मैं हैरान हूं कि शुभमन गिल और रहाणे को वनडे टीम में जगह नहीं मिली है।

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि समय आ गया है कि चयनकर्ता तीनों प्रारूपों में एकसमान खिलाड़ियों का चयन करें ताकि इन खिलाड़ियों की लय और आत्मविश्वास बना रहे। कुछ ही खिलाड़ी हैं जो तीनों प्रारूपों में खेल रहे हैं। बढ़िया टीमों के खिलाड़ी हमेशा लय में होते हैं। यह सभी को खुश करने की बात नहीं है लेकिन देश के लिये निरंतर और अच्छा खेलने की बात है। इस बीच गिल ने भी विंडीज़ दौरे के लिये राष्ट्रीय सीनियर टीम में नहीं चुने जाने पर निराशा जताई है। उन्होंने कहा था कि मैं सीनियर पुरूष टीम में चुने जाने का इंतजार कर रहा था। उम्मीद थी कि कम से कम एक टीम में मुझे मौका मिलेगा। रविवार को प्रसाद ने संवाददाता सम्मेलन में गिल के नाम का जिक्र करते हुये कहा कि वह उनकी सूची में है।