Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज दौरे के लिए टला टीम इंडिया का चयन

नई दिल्ली
    वेस्टइंडीज दौरे के लिए टला टीम का चयनशुक्रवार को चुनी जानी थी टीम इंडियाधोनी को लेकर असमंजस में हैं सेलेक्टर्स3 टी-20, 3 वनडे और दो टेस्ट खेलेगी टीम इंडिया

वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन टल गया है. 3 अगस्त से शुरू हो रहे वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम का चयन शुक्रवार को होना था. बताया जा रहा है कि भारतीय चयनकर्ता महेंद्र सिंह धोनी को लेकर असमंजस में हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी के भविष्य पर चर्चा करने के बाद टीम इंडिया का ऐलान किया जाएगा. भारत को दौरे पर तीन टी-20 इंटरनेशनल, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं.

बता दें कि धोनी के भविष्य पर अब तक फैसला नहीं हो पाया. धोनी आगे क्रिकेट जारी रखेंगे या नहीं इसे लेकर उनकी तरफ से भी अब तक कोई जानकारी नहीं आई है. वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल दौर से बाहर होने के बाद धोनी के भविष्य पर सवाल खड़े होने लगे हैं. क्रिकेट एक्सपर्ट मान रहे हैं कि धोनी को संन्यास ले लेना चाहिए तो वहीं कुछ मान रहे हैं कि धोनी को थोड़े दिन और खेल जारी रखना चाहिए. ऐसे में धोनी क्रिकेट जारी रखेंगे या संन्यास लेंगे ये उनसे अच्छा कोई नहीं बता सकता.

वहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली दौरे पर जाएंगे. इससे पहले उन्हें वनडे और टी-20 सीरीज के लिए आराम दिया गया था. लेकिन अब विराट कोहली पूरे दौरे के लिए भारतीय टीम संग वेस्टइंडीज जाएंगे. वर्ल्ड कप में हार के बाद विराट कोहली की वनडे कप्तानी पर सवाल उठने लगे थे.

बीसीसीआई ने इससे पहले विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को लिमिटेड ओवरों की सीरीज से आराम देने का ऐलान किया था. साथ ही रोहित शर्मा को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए कप्तान बनाया जाना तय लग रहा था. हालांकि अब ऐसा होता नहीं दिख रहा है.

वेस्टइंडीज दौरे का कार्यक्रम

भारतीय टीम का वेस्टइंडीज दौरा 3 अगस्त से शुरू हो रहा है. इसमें तीन टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे. दौरे का आगाज टी-20 सीरीज से होगा, इसके बाद वनडे सीरीज 8 अगस्त से शुरू होगी. 22 अगस्त से पहला टेस्ट शुरू होगा, जबकि दूसरा टेस्ट 30 अगस्त को खेला जाएगा.