Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एलेक्स कैरी को टीम में शामिल नहीं करने से खफा हैं पूर्व आस्ट्रेलियाई दिग्गज

सिडनी
एशेज श्रृंखला के लिये चुनी गयी टीम में एलेक्स कैरी को नहीं शामिल करने से आस्ट्रेलिया के पूर्व महान खिलाड़ी मार्क वॉ और शेन वार्न ने हैरानी जतायी जबकि मार्क टेलर ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि जो बर्न्स और कुर्टिस पैटरसन को नहीं चुना गया। आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट श्रृंखला के लिये शुक्रवार को 17 सदस्यीय टीम का चयन किया। इसमें सलामी बल्लेबाज कैमरन बैनक्रोफ्ट को स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के साथ टीम में शामिल किया गया है जिन पर दक्षिण अप्रच्च्ीका के खिलाफ गेंद से छेड़छाड़ के मामले में पिछले साल प्रतिबंध लगा था। करीब दो साल तक टेस्ट नहीं खेलने के बावजूद मैथ्यू वेड को हाल में बल्ले से अच्छी फार्म के बदौलत चुना गया है। 

128 टेस्ट के अनुभवी वॉ ने ट्वीट किया कि एलेक्स कैरी नहीं है, यह मजाक तो नहीं। वॉ ने कहा कि एलेक्स कैरी टीम में नहीं है, विश्व कप के प्रदर्शन को देखते हुए यह बहुत हैरानी की बात है। वार्न ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि कैरी आस्ट्रेलियाई टीम में शामिल नहीं है, यह हैरानी और निराशा की बात है। पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान टेलर ने कहा कि मैं निराश हूं कि कुर्टिस पैटरसन टीम में जगह नहीं बना सके। आप कुछ नहीं कर सकते लेकिन उसके और जो बर्न्स के लिये थोड़ा दुख महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि इन दोनों ने अपने पिछले टेस्ट मैचों में शतक जड़े थे। चयनकर्ता पिछले टेस्ट मैचों के बजाय हालिया प्रदर्शन के आधार पर टीम चुन रहे हैं।