Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहन बोपन्ना मिश्रित युगल में भी हारे

लंदन
भारत के दिग्गज युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना का इस साल खराब प्रदर्शन वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लेम विंबलडन चैंपियनशिप में भी बरकरार रहा। पुरुष युगल में बोपन्ना और उनके जोड़ीदार उरुग्वे के पाब्लो क्यूवास को पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा था और अब बोपन्ना को मिश्रित युगल के दूसरे दौर में पराजय झेलनी पड़ी जिससे टूर्नामेंट में उनका सफर समाप्त हो गया। बोपन्ना और उनकी जोड़ीदार बेलारुस की आरन्या सबालेंका को न्यूजीलैंड के आर्टेम सितार और जर्मनी की लाउरा सेजमुंड ने शनिवार को एक घंटे 13 मिनट में 6-4, 6-4 से हरा दिया। टूर्नामेंट में भारत की उम्मीदें सिर्फ दिविज शरण पर टिकी रह गई हैं जो सोमवार को पुरुष युगल के तीसरे राउंड में अपने ब्राजीली जोड़ीदार मार्सेलो डेमोलिनर के साथ अपनी चुनौती पेश करेंगे।