Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हैमिल्टन ने रिकार्ड छठी बार ब्रिटिश ग्रां प्री में जीत दर्ज की

सिल्वरस्टोन
मर्सीडीज के लुई हैमिल्टन ने रविवार को यहां रिकार्ड छठी बार ब्रिटिश ग्रां प्री को जीत कर फार्मूला वन चैम्पिनशिप की तालिका में अपनी बढ़त और मजबूत कर ली। ब्रिटेन के इस खिलाड़ी ने मौजूदा सत्र में 10 में से सात रेस में जीत दर्ज की है। हैमिल्टन ने इस रेस को पोल पोजीशन से शुरूआत करने वाले अपनी टीम के चालक वालटेरी बोट्टास को पछाड़ कर जीता। फेरारी के चार्ल्स लेक्लर्क तीसरे स्थान पर रहे। चालक चैम्पियनशिप में हैमिल्टन 223 अंक के साथ पहले और और बोट्टास 184 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं।