Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महेंद्र सिंह धौनी कब संन्यास लेंगे, ये उनके परिवार को भी नहीं पता 

 रांची
 
महेंद्र सिंह धौनी (MS Dhoni) क्रिकेट को कब अलविदा कहेंगे, यह रहस्य है। जो चल रहा है वह सिर्फ कयासबाजी है। उन्होंने निर्णय शायद ले भी लिया हो, पर किसी को कुछ बताया नहीं है। माता-पिता से इस संबंध में उन्होंने कुछ नहीं कहा है, न ही चर्चा की। धौनी क्या करने वाले हैं, यह सिर्फ उनको ही पता होता है। उन्होंने जब टेस्ट को अलविदा कहा, और जब वनडे और टी 20 की कप्तानी छोड़ी तो दोनों ही बार बीसीसीआई के माध्यम से खबर उनके साथी टीम सदस्यों और दुनिया तक पहुंची। यह उनके परिवार के लोगों को भी नहीं पता था। 

आज तक धौनी ने कभी यह संकेत भी नहीं दिया कि वह विश्व कप के बाद क्रिकेट छोड़ देंगे। दो धीमी पारियों से शिगूफा छिड़ा कि धौनी इस वर्ल्ड कप के अंतिम मैच में या फिर भारत जाकर घोषणा कर देंगें। दो दिन तक यह सुर्खियों में रहा। 

 टेस्ट अचानक छोड़ा: 30 दिसंबर 2014 को धौनी ऑस्ट्रेलिया में तीसरे टेस्ट में कप्तानी कर रहे थे। वह प्रेस कांफ्रेस में कुछ नहीं बोले। थोड़ी देर बाद बीसीसीआई से रिलीज आई कि धौनी ने संन्यास ले लिया है। धौनी अगला टेस्ट भी नहीं खेले। इसी तरह 4 जनवरी 2017 को धौनी झारखंड रणजी टीम के साथ मेंटर के रूप में नागपुर में मौजूद थे। वह कमरे में गए और उधर बीसीसीआई से रिलीज जारी होने पर उनकी रणजी टीम के सदस्यों को पता चला कि माही ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। 

 विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद महेंद्र सिंह धौनी के क्रिकेट को अलविदा कहने की अटकलें लगाई जा रही हैं। लेकिन सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने उनसे ऐसा नहीं करने की अपील की है। अपने क्रिकेट प्रेम के लिए मशहूर भारत रत्न इस गायिका ने टि्वटर पर लिखा कि भारतीय क्रिकेट को अभी धौनी की जरूरत है। बुधवार को न्यूजीलैंड से सेमीफाइनल मैच 18 रन से हारने के बाद भारतीय टीम विश्व कप से बाहर हो गई। 

 लता ने ट्वीट किया, नमस्कार धौनी जी। आजकल मैं सुन रही हूं कि आप संन्यास लेना चाहते हैं। कृपया आप ऐसा मत सोचिए। देश को आप के खेल की जरूरत है। मेरा अनुरोध है कि संन्यास का विचार आप मन में मत लाइए। उन्होंने कहा, खेल भले ही हम जीत नहीं पाए लेकिन हम हारे नहीं हैं। उन्होंने गुलजार का लिखा गीत आकाश के उस पार भी आकाश है  भारतीय टीम को समर्पित किया।