Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब सचिन के इन दो कीर्तिमानों पर है रोहित शर्मा की नजर, विश्व कप में बना चुके हैं अभी तक कई रिकॉर्ड

खेल डेस्क। विश्व कप में भारतीय टीम के अन्तिम लीग मैच में शतकीय पारी खेल इस टूर्नामेंट के एक संस्करण में सर्वाधिक शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले सलामी बल्लेबाज राहित शर्मा की निगाहें अब मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के दो रिकॉड्र्स पर होंगी।

शाकिब ने बनाए दो विश्व रिकॉर्ड, इस मामले में की सचिन-हेडन की बराबरी

न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा केवल 27 रन बना लेते हैं तो वह एक विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने का सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।हिटमैन रोहित शर्मा अभी तक इस विश्व कप के आठ मैचों में 647 रन बना चुके हैं। सचिन ने 2003 के विश्व कप में 673 रन बनाए थे, जो किसी एक विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

इसके साथ ही रोहित शर्मा के पास विश्व कप के किसी एक सत्र में शतक लगाने का भारतीय रिकॉर्ड भी अपने नाम करने का मौका होगा। अभी तक छह-छह शतकों के साथ सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा संयुक्त पहले स्थान पर है।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने लिया संन्यास

जिस प्रकार से रोहित शर्मा प्रदर्शन कर रहे है, उसे दिखते हुए उनके द्वारा मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में ये रिकॉर्ड अपने नाम करने की संभावना है। रोहित ने पिछले मैच में श्रीलंका के 103 रन की शतकीय पारी खेली थी। इससे पहले रोहित भारतीय टीम की ओर से सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में महेन्द्र सिंह धोनी को भी पीछे छोड़ चुके हैं।