Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऐसा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने युवराज सिंह

खेल डेस्क। हाल ही में अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। ग्लोबल टी-20 लीग कनाडा के उद्घाटन मुकाबले के लिए मैदान पर उतरने के साथ ही उनके नाम ये रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इसके साथ ही वह किसी विदेशी टी-20 लीग में खेलने वाले पहले भारतीय पुरुष क्रिकेटर बन गए हैं।

इस क्रिकेटर के कहने पर धोनी ने बदला संन्यास का फैसला!

इस टूर्नामेंट में टोरंटों नेशनल टीम की कप्तानी कर रहे युवराज सिंह हालांकि पहले मैच में अपना जलवा दिखाने में असफल रहे। इस मैच में वह केवल 27 गेंदों पर 14 रन ही बना सके।

ये महान फील्डर बन सकता है भारत का नया क्षेत्ररक्षण कोच

इस मुकाबले में टोरंटों नेशनल को वैंकूवर नाइट्स के खिलाफ आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। टोरंटों नेशनल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवर में पांच विकेट पर 159 रन बनाए। इसके जवाब में वैंकूवर नाइट्स ने 17.2 ओवर में दो विकेट पर 162 रन बनाकर जीत हासिल की।