Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर किया पहले बल्लेबाजी करने का फैसला

खेल डेस्क।आईसीसी विश्व कप-2019 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम में कुलदीप यादव के स्थान पर युजवेंद्र चहल को टीम में शामिल किया गया है और न्यूजीलैंड ने टिम साउदी की जगह लॉकी फग्र्यूसन को शामिल किया है।

नेशनल क्रिकेट अकादमी के हेड बने राहुल द्रविड़

भारतीय गेंदबाजों ने पहले 5 ओवर में बहुत ही शानदार गेंदबाजी की है और न्यूजीलैंड का विकेट लेकर दबाव बना दिया है। बुमराह गप्टिल को बनाया अपना पहला शिकार बनाया है।

फाइनल का टिकट पक्का करने के लिए न्यूजीलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया

भारत: विराट कोहली (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, लोकेश राहुल, मोहम्मद शमी, रोहित शर्मा, कुलदीप यादव।

न्यूजीलैंड: केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम ब्लंडल, ट्रेंट बोल्ट, कोलिन डी ग्रांडहोम, लॉकी फग्र्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, टॉम लाथम, कोलिन मनुरो, जिमी नीशम, हेनरी निकोलस, मिशेल सैंटनर, ईश सोढी, टिम साउदी, रॉस टेलर।



Herald