Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज दौरे पर ये उपलब्धि हासिल करने वाले एक मात्र भारतीय क्रिकेटर हैं युवराज सिंह 

खेल डेस्क। भारतीय वनडे टीम की नंबर चार पर एक स्थाई बल्लेबाज की खोज अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। टीम इंडिया की ये समस्या हाल ही में इंग्लैंड में खेल गए विश्व कप में भी देखी गई।विश्व कप में भारतीय टीम की ओर से शिखर धवन, विजय शंकर और ऋषभ पंत को मौका दिया गया, लेकिन इस स्थान पर इन तीनों में से कोई भी बल्लेबाज कमाल नहीं कर सका।

रवि शास्त्री के स्थान पर ये दिग्गज क्रिकेटर बन सकता है टीम इंडिया का नया मुख्य कोच, रोहित शर्मा से हैं अच्छे संबंध

अब भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे पर जाने वाली है। इस दौरे पर भी उसे इस समस्या का सामना करना पड़ा था। युवराज सिंह के टीम बाहर होने के बाद से भारतीय टीम के सामने ये समस्या बनी है। शायद एक बार फिर से टीम इंडिया को युवराज सिंह की याद आ रही होगा, ऐसा हो भी क्यों नहीं।

टी-20 टीम में वेस्टइंडीज के इन दो दिग्गज क्रिकेटरों की लम्बे समय बाद हुई वापसी

युवराज सिंह ही वेस्टइंडीज दौरे पर चार नम्बर पर बल्लेबाज करते हुए शतक बनाने वाले एक मात्र भारतीय क्रिकेटर है।साल 2009 में टीम इंडिया के कैरेबियाई दौरे पर युवराज सिंह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक दिवसीय मैच में नंबर चार पर खेलते हुए 131 रन की पारी खेली थी।

महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में युवराज ने इस मैच में 102 गेंदों पर 131 रन की शतकीय पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने दस चौके व सात छक्के लगाए थे।