Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रायुडू के संन्यास पर चयनकर्ताओं पर भड़के गौतम गंभीर

नयी दिल्ली
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और अब सांसद गौतम गंभीर ने अंबाटी रायुडू के सभी तरह के क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने के फैसले पर एमएसके प्रसाद के नेतृत्व वाले चयन पैनल की कड़ी आलोचना की है। गंभीर ने कहा कि रायुडू जैसा क्रिकेटर जो आईपीएल और देश के लिए काफी अच्छा खेला, जिसने तीन शतक और 10 अर्धशतक बनाए लेकिन उसे संन्यास लेने के लिए मजबूर होना भारतीय क्रिकेट का एक दुखद क्षण है। उन्होंने चयन पैनल पर ही सवाल उठाते हुए कहा कि पैनल के पांचों सदस्य भी कुल मिलाकर उतने रन नहीं बना पाए होंगे जितने रायुडू ने देश के लिए बनाए हैं। मुझे रायुडू के लिए बहुत दुख है। मुझे लगता है कि रायुडू की जगह कोई दूसरा खिलाड़ी भी होता तो उसे भी उतना ही दुख होता। गंभीर ने कहा कि दो खिलाड़ी चोटिल होकर विश्वकप टीम से बाहर हुए, उनकी जगह रिषभ पंत और मंयक अग्रवाल को चुना गया लेकिन रायुडू को नजरअंदाज कर दिया गया। रायुडू के इस संन्यास के फैसले के लिए पूरी तरह चयनकर्ता जिम्मेदार हैं।