खेल डेस्क। वेस्टइंडीज दौरे के बाद टीम इंडिया को रवि शास्त्री के स्थान पर नया हेड कोच मिल सकता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के हेड कोच सहित बाकी सपोर्ट स्टाफ के लिए आवेदन जारी किए हैं।इस बार टीम इंडिया के कोच पद के लिए श्रीलंकाई पूर्व दिग्गज क्रिकेटर महेला जयवर्धने भी अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। खुद जयवर्धने ने इस पद के लिए इच्छा व्यक्त की है।
क्या दो धड़ों में बंट चुकी है टीम इंडिया?
मीडिया की खबरों की मानें तो जयवर्धने भारतीय टीम के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं। अब आगामी समय में क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी के मुखिया कपिल देव फैसला करेंगे कि टीम इंडिया का अगला मुख्य कोच कौन होगा।वैसे इस पद के लिए पूर्व भारतीय कोच गैरी कस्र्टन और ऑस्ट्रेलिया के टॉम मूडी भी अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं।
टी-20 टीम में वेस्टइंडीज के इन दो दिग्गज क्रिकेटरों की लम्बे समय बाद हुई वापसी
इस पद के लिए जयवर्धने की दावेदारी इसलिए भी प्रबल मानी जा रही है, क्योंकि उनके कोच रहते हुए मुम्बई दो बार आईपीएल चैम्पियन बन चुकी है। वह इंग्लैंड की टीम के साथ-साथ कई टी-20 टीमों की कोचिंग भी कर चुके हैं। जयवर्धन के रोहित शर्मा से भी अच्छे संबंध हैं। गौरतलबब है कि वेस्टइंडीज दौरे तक भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री सहित बाकी सपोर्ट स्टाफ का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है।