Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अनीश भानवाला ने जूनियर विश्व कप में स्वर्ण जीता

नयी दिल्ली
अनीश भानवाला ने बुधवार को 25 मीटर रैपिट फायर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जिससे भारत ने जर्मनी के सुहल में चल रहे आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में अपना दबदबा बरकरार रखा। भानवाला ने क्वालीफिकेशन में 584 अंक बनाये और फाइनल में वह 29 अंक बनाकर शीर्ष पर रहे। फाइनल में भारत के दो अन्य निशानेबाज भी पहुंचे थे। आदर्श ंिसह 17 का स्कोर बनाकर चौथे स्थान पर रहे जबकि अग्नेया कौशिक ने नौ अंक लेकर छठा स्थान हासिल किया। रूस के इगोर इस्माकोव ने 23 अंक के साथ रजत जबकि जर्मनी के फ्लोरियन पीटर ने 19 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। भारत टूर्नामेंट में अब तक आठ स्वर्ण, सात रजत और तीन कांस्य पदक जीत चुका है।