खेल डेस्क। भारतीय टीम का मैनचेस्टर में खेले गए सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार से विश्व कप में अभियान समाप्त हो गया है। इसके साथ ही पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के सीमित ओवरों के अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की अटकलें लगना भी शुरू हो गई है।
भारत का सपना टूटा, लगातार बार आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट में हुआ बाहर
इसी बीच भारतीय कप्तान विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर बयान दिया है। उन्होंने बताया कि धोनी ने भविष्य की अपनी योजनाओं के बारे में उन्हें अभी तक कुछ नहीं बताया है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल में एक बार फिर से धोनी की धीमी बल्लेबाजी देखने को मिली। इस मुकाबले में धोनी 72 गेंदों पर केवल 50 रन ही बना सके। इसको लेकर एक बार फिर से विराट कोहली ने धोनी का बचाव किया है।
फिर से विवाद में फंसे मोहम्मद शमी, पत्नी के बाद अब इस महिला ने उठाए व्यक्तित्व पर सवाल
इस दौरान विराट कोहली ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ महेन्द्र सिंह धोनी उस समय मैदान पर उतरे जब टीम का स्कोर पांच विकेट पर 71 रन था। इसके बाद उन्होंने रवीन्द्र जडेजा के साथ मिलकर भारतीय टीम की उम्मीद जगा दी थी।
एमएस धोनी ने एक छोर संभालकर रवीन्द्र जडेजा को स्वच्छंद होकर खेलने की छूट दी। उन्होंने सही तरीके से बल्लेबाजी की। विराट कोहली ने कहा कि धोनी ने टीम की स्थिति के अनुसार खास भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने यहां तक कह दिया कि बाहर बैठकर आलोचना करना आसान होता है।