खेल डेस्क। भारत ए के 11 जुलाई से शुरू होने वाले वेस्टइंडीज दौर के लिए टीम में तीन राजस्थानी खिलाडिय़ों को शामिल किया गया है। इस दौर के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत ए टीम की घोषणा कर दी है।
ऐसा हुआ तो पाकिस्तान बिना गेंद फेंके ही हो जाएगा विश्वकप से बाहर, टीम को है चमत्कार की उम्मीद
वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम में राजस्थान के तेज गेंदबाज दीपक चाहर, खलील अहमद और राहुल चाहर को जगह दी गई है। इस दौरे पर भारतीय टीम वेस्टइंडीज के साथ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी।
इंग्लैंड 27 साल बाद विश्व कप के सेमीफाइनल में, बेयरस्टो ने बनाया ये रिकॉर्ड
भारतीय बोर्ड ने पांच मैचों की इस शृंखला के लिए चोटिल पृथ्वी शॉ के स्थान पर 22 वर्षीय रुतुराज गायकवाड़ को टीम में शामिल किया है। वहीं ऋषभ पंत और मयंक अग्रवाल के स्थान पर अनमोलप्रीत सिंह और ईशान किशन को टीम में शामिल किया गया है। इस दौर के लिए मनीष पांडे को भारत ए का कप्तान बनाया गया है।
भारत ए: मनीष पांडे (कप्तान), आर गायकवाड़, अनमोलप्रीत सिंह, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ईशान किशन (विकेटकीपर), दीपक चाहर, खलील अहमद, राहुल चाहर, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, क्रुणाल पांड्या, अवेश खान, नवदीप सैनी।