खेल डेस्क। भारत के पूर्व बल्लेबाज प्रवीण आमरे टीम इंडिया के नए बल्लेबाजी कोच बन सकते हैं। डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में शतक जडऩे वाले आमरे राष्ट्रीय पुरुष टीम का बल्लेबाजी कोच बनने की दौड़ में शामिल हैं।
मुश्फिकर रहीम की रिकॉर्ड पारी के बावजूद हारा बांग्लादेश, इतने सालों बार अपने घर में श्रीलंका ने जीती वनडे शृंखला
प्रवीण आमरे टीम इंडिया की ओर से 11 टेस्ट और 37 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में एक शतक मदद से 425 रन और वनडे में 513 रन जुटाए।
दिवंगत रमाकांत आचरेकर के शिष्यों में शामिल रहे प्रवीण आमरे के मार्गदर्शन में मुंबई ने रणजी ट्रॉफी खिताब अपने नाम किया था। गौरतलब है कि बीसीसीआई ने मुख्य कोच, बल्लेबाजी कोच और गेंदबाजी कोच सहित अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
एलिस पैरी ने बना डाला ऐसा रिकॉर्ड, जो अभी तक पुरुष क्रिकेटरों की पहुंच से रहा है दूर
बीसीसीआई के सूत्रों की मानें तो बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ की छुट्टी हो सकती है। बांगड़ चार साल पद पर रहने के बावजूद मध्यक्रम को मजबूत नहीं बना सके। कुछ अधिकारियों ने माना कि कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की सफलता में संजय बांगड़ का कोई योगदान नहीं है।