खेल डेस्क।आईसीसी विश्व कप-2019 का फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को इंग्लैंड और न्यू जीलैंड के बीच खेला जाएगा। विश्व कप के इतिहास में पहली बार इनमें से कोई एक टीम पहली बार विश्व चैंपियन बनकर एक नया इतिहास रचेगी।
सेमीफाइनल में मिली हार के बाद भी करोड़पति बनी टीम इंडिया
फाइनल मैच में इंग्लैंड के जो रूट और न्यू जीलैंड के केन विलियमसन के पास विश्व कप में व्यक्तिगत रूप से सबसे ज्यादा स्कोर बनाने का एक अच्छा मौका होगा। अगर इन दोनों बल्लेबाजों के बल्ले से शतक लगता है तो ये दोनों खिलाड़ी सचिन तेंंडुलकर का 16 साल पुराना रेकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
वर्ल्ड कप 2019: 23 साल बाद क्रिकेट जगत को मिलेगा नया विश्व विजेता
सचिन तेंदुलकर के किसी एक विश्व कप में सबसे अधिक 673 रन बनाने के मामले में पहले स्थान पर है। अगर रूट और विलियमसन 126 रनों की पारी खेलते है तो सचिन का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। इस साल भारत के रोहित शर्मा (648) और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर (647) रन बनाकर दूसरे और तीसरे स्थान पर पहुंच गए है।
वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी इंग्लैंड
Herald