खेल डेस्क। विश्व कप समाप्त होने के बाद से ही पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के क्रिकेट भविष्य को लेकर अटकलबाजियां चल रही है। अभी उनके क्रिकेट से संन्यास को लेकर संशय बना हुआ है।
इंग्लैंड के इस दिग्गज ऑलराउंडर को चुना गया ;न्यूजीलैंडर ऑफ द ईयर, सभी हैरान
वहीं अगर धोनी के मित्र और व्यवसायी साझीदार अरूण पांडे की मानें तो भारत का ये विकेटकीपर बल्लेबाज अभी अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास नहीं लेगा। अरूण पांडे ने कहा कि धोनी की अभी संन्यास लेने की कोई योजना नहीं है।
भारतीय टीम में शामिल होगा राजस्थान का यह तेज गेंदबाज, यह है वजह
अरुण पांडे ने धोनी जैसे महान खिलाड़ी के भविष्य को लेकर चल रही लगातार अटकलों को काफी दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। हालांकि अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट भविष्य को लेकर स्थित रविवार को ही स्पष्ट हो पाएगी, जब भारतीय चयनकर्ता वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन करेंगे।
हालांकि खबरें यह भी आ रही है कि धोनी खुद इस दौरे के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बनेंगे, लेकिन इसके पीछे की सच्चाई का पता तो रविवार को ही चल पाएगा। भारतीय टीम का वेस्टइंडीज दौरा तीन अगस्त से शुरू होगा। इस दौरे पर टीम इंडिया तीन टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच ख्ेालेगी।