Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप के अंतिम मैच में क्रिस गेल बना सकते है ये रिकॉर्ड

स्पोर्टस।विश्व कप 2019 में वेस्टइंडीज टीम का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है और इसके चलते वह विश्व कप से बाहर हो गई है। वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान विश्व कप में अपना अंतिम मैच खेलने जा रही है और इस मैच में वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल अपने दिग्गज खिलाड़ी ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

World Cup 2019: वर्ल्ड कप के बाद धोनी ले सकते हैं संन्यास!

गेल का विश्व कप में प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा है और आज के मैच में गेल अगर 18 रन बना लेते हैं तो वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में उनका नाम पहले स्थान पर आ सकता है। गुरुवार को लीड्स में विश्व कप 2019 के अपने अंतिम मुकाबले में अफगानिस्तान विश्व कप की पहली जीत के साथ इसे खत्म करना चाहेगी।

World Cup: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच होगी सेमीफाइनल में जाने की आखिरी जंग

वेस्ट इंडीज टीम
जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, शाई होप, शिमरोन हेटमायर, कार्लोस ब्रेथवेट, शेल्डन कोट्रेल, ओशने थॉमस, निकोलस पूरन, एविन लुईस, शेनन ग्रेबिएल और फेबियन एलीन।

अफगानिस्तान टीम
गुलबदीन नाइब (कप्तान), हजरतउल्लाह जाजई, असगर अफगान, राशिद खान, मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान, दवलत जादरान, नजीबउल्लाह जादरान, हसमतउल्लाह शाहिदी, रहमत शाह और इकराम अलीखिल।

वर्ल्ड कप टीम में नहीं मिलीजगह तो लिया इस भारतीय खिलाड़ी ने संन्यास!



Herald