खेल डेस्क। विश्व के नम्बर वन बल्लेबाज और भारतीय कप्तान विराट कोहली को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा 2019 के विश्वकप को लेकर चुनी एकादश में जगह नहीं मिली है।
इन पांच में से एक भी क्रिकेटर नहीं तोड़ सका सचिन का ये विश्व रिकॉर्ड
इस टीम में भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विश्व नम्बर वन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को ही जगह मिली है। विराट कोहली ने इस विश्व कप के नौ मैचों में 443 रन बनाए थे।
धोनी ने जल्द ही नहीं लिया संन्यास तो भुगतने पड़ सकते हैं ये गंभीर परिणाम
जबकि रोहित शर्मा सबसे ज्यादा 648 रन बनाने में सफल रहे थे। रोहित ने इस टूर्नामेंट में पांच शतक लगाकर किसी भी विश्वकप में सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। वहीं भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 18 विकेट झटके।
इस टीम में विश्व चैम्पियन इंग्लैंड के चार, उप विजेता न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और भारत के दो-दो तथा बांग्लादेश के एक खिलाड़ी को जगह मिली है। जबकि 12वें खिलाड़ी के रूप में न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट को शामिल किया गया है।
विश्व एकादश: जैसन रॉय, रोहित शर्मा, केन विलियम्सन, शाकिब अल-हसन, बेन स्टोक्स, एलेक्स कैरी, मिशेल स्टार्क, जोफ्रा आर्चर, लॉकी फग्र्युसन और जसप्रीत बुमराह।