Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अश्विन ने इंग्लैंड में किया गेंद और बल्ले से कमाल

खेल डेस्क। भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को आईसीसी विश्व कप 2019 के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिल सकी हो, लेकिन ये ऑलराउंडर अभी गेंद और बल्ले दोनों से इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन कर रहा है।

गेल, रोहित और वार्नर ने नहीं, इस बल्लेबाज ने लगाए हैं विश्व कप 2019 में सर्वाधिक छक्के

इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे अश्विन ने नॉटिंघमशायर की ओर से सरे के खिलाफ खेलते हुए एक मैच की दोनों पारियों में 12 विकेट लेने के साथ ही बल्ले से भी कमाल दिखाया है। काउंटी चैंपियनशिप डिविजन वन के इस मुकाबले में अश्विन ने दोनों ही पारियों में छह-छह विकट हासिल किए।

विश्व कप: इन सात बल्लेबाजों ने बनाए पांच सौ से अधिक रन

इसके अलावा अश्विन ने बल्ले से भी कमाल करते हुए पहली पारी में 27 रन और दूसरी पारी में नाबाद 66 रन बनाए। दोनों ही पारियों में अश्विन ने अपनी टीम की ओर से सर्वाधिक रन बनाए।

इस मुकाबले में नॉटिंघमशायर को सरे के खिलाफ 167 रन से हार का सामना करना पड़ा। सरे ने पहली पारी में 240 रन बनाए। इसके जवाब में नॉटिंघमशायर केवल 116 रन पर ही ढेर हो गई। सरे ने दूसरी पारी नौ विकेट पर 224 रन पर घोषित कर नॉटिंघमशायर को जीत के लिए 349 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में सरे 181 रन पर ही ढेर हो गई।