खेल डेस्क। भले ही इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी वनडे विश्व कप में अफगानिस्तान एक भी मैच जीतने में सफल नहीं रहा हो, लेकिन इस टीम के अन्तिम मुकाबले में उसके एक खिलाड़ी ने विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिया है।
विश्व कप: बिना जीत के ही समाप्त हो गया इस टीम का सफर
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मैच में अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज इकराम अली खील ने सर्वाधिक 86 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी के दम पर उन्होंने सचिन तेंदुलकर का विश्व कप में सबसे कम उम्र में सबसे बड़ी पारी खेलने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया।
वेस्टइंडीज दौरे के लिए राजस्थान के इन तीन खिलाडिय़ों को मिली भारतीय टीम में जगह
भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 1992 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 साल 323 दिन की उम्र में 84 रन बनाए थे। अब खिल ने 18 साल 278 दिन में सर्वाधिक 86 रन की पारी खेल दी है।
इसके साथ ही वह विश्व कप में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज भी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने बांग्लादेश के मुश्फिकुर रहीम का रिकॉर्ड तोड़ा। रहीम ने 2007 विश्व कप में 19 साल 246 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था।