खेल डेस्क। भारतीय टीम को विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद अब चारों और पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के संन्यास लेने की खबरों पर चर्चा हो रही है।
वेस्टइंडीज दौरे पर सीनियर खिलाड़ियों को मिलेगा आराम! इन युवा चेहरों को मिल सकता है मौका
इस मामले में कई दिग्गज क्रिकेटर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर चुके हैं। विश्व कप शुरू होने से पहले ये संभावना व्यक्त की जा रही थी धोनी विश्व के बाद अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कर देंगे, लेकिन अभी तक उन्होंने इस संबंध में कोई संकेत नहीं दिए हैं।
विश्व कप के लिए कोहली ने किया आईपीएल के इस प्रारूप का समर्थन, आईसीसी मानता है तो...
अब धोनी के संन्यास पर भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने भी अपना बयान दिया है। मास्टर बलास्टर सचिन तेंदुलकर ने पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर कहा कि वनडे में धोनी का करियर खत्म हुआ है या नहीं यह उनका अपना निजी निर्णय होगा। हम सभी को एमएस धोनी के निर्णय का सम्मान करना चाहिए।
अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई विश्व कीर्तिमानों के धनी सचिन ने कहा कि धोनी का भारतीय क्रिकेट टीम में जो योगदान रहा है वो सदा मूल्यवान रहेगा। सचिन ने कहा कि भारतीय टीम में इतना योगदान देने के बाद इस बारे में अब धोनी को खुद निर्णय लेना चाहिए।