Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन नियमों के साथ आज पूरा होगा भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल, मैच नहीं हुआ ये टीम पहुंचगी फाइनल में

खेल डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी विश्वकप का पहला सेमीफाइनल मैच आज पूरा होगा, जो मंगलवार को लगातार बारिश के कारण निलंबित कर दिया गया था।

हैरानी भरा फैसला: इस तेज गेंदबाज को सेमीफाइनल में नहीं मिला खेलने का मौका

मैच में अभी भारत की स्थिति मजबूत बनी हुई है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जब 46.1 ओवर में पांच विकेट पर 211 रन बना लिए थे, उसी समय बारिश ने मैच में व्यवधान धाला। इसके बाद लगातार हो रही बारिश को दिखते हुए अंपायरों ने खेल को निलंबित करने का फैसला किया। अब मैच का फैसल बुधवार को रिजर्व डे के दिन हो सकेगा।

निकोलस पूरन को मिला विश्व कप में अच्छे प्रदर्शन का ये बड़ा इनाम

मैच भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से वहीं से शुरू होगा जहां पर मंगलवार को खेल रोका गया था। यह मैच पूरा 50 ओवरों का खेला जाएगा। बारिश होने पर ही ओवरों में कटौती की जा सकती है। अगर दूसरे दिन भी मैच को बारिश के कारण रद्द करना पड़ा तो भारत फाइनल में पहुंच जाएगी। इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने मैच में शानदार गेंदबाजी की।

कीवी टीम 46.1 ओवर में पांच विकेट पर केवल 211 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड की ओर से अनुभवी बल्लेबाज रोस टेलर ने नाबाद 67, कप्तान केन विलियम्सन 67, हेनरी निकोल्स 28, जेम्स नीशम 12 और कॉलिन डी ग्रैंडहोमे ने नाबाद 16 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से पांचों गेंदबाजों भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट झटका।