Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शॉन मार्श के बाद ऑस्ट्रेलिया का ये दिग्गज हुआ विश्व कप से बाहर

खेल डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले आईसीसी विश्व कप के सेमीफाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया को एक और बड़ा झटका लगा है।

इन महान खिलाड़ियों की सूची में शामिल हुए रोहित, गांगुली और युवराज को छोड़ा पीछा

पांच बार की विश्व चैम्पियन कंगारू टीम को ये बड़ा झटका उस्मान ख्वाजा के विश्व कप के बाकी मैचों से बाहर होने के कारण लगा है। इससे पहले शॉन मार्श भी चोट के कारण विश्व कप से बाहर हो चुके हैं। कंगारू टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने उस्मान ख्वाजा की चोट की पुष्टि करते हुए कहा कि वह अब विश्व कप के बाकी मैच नहीं खेल सकेंगे।

अब सचिन के इन दो कीर्तिमानों पर है रोहित शर्मा की नजर, विश्व कप में बना चुके हैं अभी तक कई रिकॉर्ड

शीर्षक्रम के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को शनिवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बायीं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी। अब ऑस्ट्रेलियाई टीम में उस्मान ख्वाजा के स्थान पर मैथ्यू वेड को शामिल किया गया है।

हालांकि अभी तक आईसीसी से इसकी अनुमति नहीं मिली है। इस बीच ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस भी फिटनेस समस्या से परेशान है। उनके कवर के तौर पर मिशेल मार्श को बुलाया गया है।